UKMSSB Sarkari Naukri UKMSSB Lab Technician Posts Recruitment 2021 Uttarakhand Medical Service Selection Board Notification: 306 Vacancies Check Vacancy Details And How To Apply
UKMSSB Sarkari Naukri UKMSSB Lab Technician Posts Recruitment 2021 Uttarakhand Medical Service Selection Board Notification: 306 Vacancies Check Vacancy Details And How To Apply
सरकारी नौकरी:UKMSSB ने लैब टेक्नीशियन समेत विभिन्न 306 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, 15 सितंबर तक ऑनलाइन करें अप्लाई
उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) ने लैब टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिड्टेस इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस 15 सितंबर तक जारी रहेगी। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 306 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
पदों की संख्या - 306
| पद | संख्या |
| लैब टेक्नीशियन | 104 |
| OT टेक्नीशियन | 62 |
| CSSD टेक्नीशियन | 63 |
| रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन | 05 |
| ECG टेक्नीशियन | 04 |
| ऑडीओमेट्री टेक्नीशियन | 02 |
| चिकित्सकीय टेक्नीशियन | 16 |
| फिजियोथेरेपिस्ट | 06 |
| व्यावसायिक चिकित्सक | 08 |
| रिफ्रैक्शनिस्ट | 02 |
| रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन | 34 |
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 12वीं पास होने चाहिए। इसके अलावा डिप्लोमा, ग्रेजुएशन डिग्री होल्डर भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पदानुसार आयु सीमा की जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेश देख सकते हैं।
आयु सीमा
आवेदन करने वाल कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
जरूरी तारीखें-
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 16 अगस्त
- आवेदन की आखिरी तारीख- 15 Sept.
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
सैलरी
सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 29,200 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
- Gen/OBC- 300 रुपए
- SC/ST/PWD- 150 रुपए
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखें।

No comments: